Shri Laxmi Govind Astrologers

श्री लक्ष्मी गोविन्द

विश्वसनीय ज्योतिष परामर्श एवं वैदिक समाधान केंद्र

जीवन की समस्याओं का सटीक समाधान – वैदिक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, वास्तु एवं शास्त्रीय उपायों द्वारा।

अपॉइंटमेंट बुक करें
हमारा परिचय

श्री लक्ष्मी गोविन्द एस्ट्रोलॉजर्स

श्री लक्ष्मी गोविन्द गूढ़ विज्ञान शोध एवं परामर्श संस्थान एक प्रतिष्ठित केंद्र है जो प्राचीन वैदिक ज्ञान और आधुनिक समस्याओं के बीच संतुलन बनाने के लिए समर्पित है। श्री सावर्ण्य आश्रम, अयोध्या की पावन भूमि से संचालित यह संस्थान पंडित शिवेश्वर कुमार पाण्डेय "लक्ष्मण" एवं उनके अनुभवी समूह के मार्गदर्शन में ज्योतिष और कर्मकाण्ड के क्षेत्र में निरंतर शोध और समाधान प्रदान कर रहा है।

हमारा संस्थान एक पारम्परिक एवं विश्वसनीय केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहाँ षोडश संस्कार, मांगलिक कार्यक्रम और कुंडली/वास्तु दोष निवारण जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण शास्त्रीय विधि-विधान से संपन्न किए जाते हैं। हमारा अटूट विश्वास है कि शास्त्रीय गणनाओं के माध्यम से जीवन की जटिल से जटिल बाधाओं का प्रभावी समाधान संभव है।

"हमारा उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि जीवन की बाधाओं का प्रभावी समाधान प्रदान करना है।"

हमारे वैदिक समाधान

ज्योतिष परामर्श

करियर, विवाह, परिवार एवं स्वास्थ्य विषयक सटीक मार्गदर्शन एवं ग्रहों की शांति के उपाय।

कुंडली सेवाएँ

जन्म कुंडली निर्माण, गुण मिलान, एवं विस्तृत दशा विश्लेषण द्वारा भविष्य का मार्गदर्शन।

वास्तु निवारण

आवासीय एवं व्यावसायिक वास्तु दोषों का बिना तोड़-फोड़ के शास्त्रीय निवारण।

कर्मकाण्ड

विवाह, गृह प्रवेश, शांति पाठ एवं समस्त मांगलिक वैदिक अनुष्ठान विधि-विधान से।

षोडश संस्कार

गर्भाधान से लेकर अंत्येष्टि तक के समस्त 16 संस्कारों का शास्त्रोंक्त संपादन।

गूढ़ विज्ञान

अंक ज्योतिष, रत्न परामर्श एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन द्वारा जीवन में संतुलन।

रत्न परामर्श

ग्रहों की अनुकूलता हेतु विधि-विधान से अभिमंत्रित रत्नों का सुझाव एवं प्रभाव विश्लेषण।

अंक ज्योतिष

नाम और जन्मतिथि के अंकों के समन्वय से सफलता और समृद्धि के मार्ग का निर्धारण।

दोष निवारण पूजा

कालसर्प, पितृ एवं मंगल दोष आदि के निवारण हेतु विशेष वैदिक अनुष्ठान एवं शांति पाठ।

करियर एवं व्यापार

ग्रहों की चाल से जानें आपकी तरक्की के योग और सफलता के उपाय।

हमारे यजमान क्या कहते हैं

"मैं काफी समय से परेशान था, लेकिन यहाँ से बहुत फायदा हुआ। इन्होंने मेरी कुंडली देखकर समस्या और समाधान साफ-साफ समझाया। इनके उपायों से मेरे करियर और पर्सनल लाइफ में बहुत पॉजिटिव बदलाव आए हैं। सही गाइडेंस के लिए दिल से धन्यवाद!"

— मोहम्मद आसिफ

"लगातार परेशानियों के बाद मैंने पंडित जी से संपर्क किया। उन्होंने मेरी कुंडली का गहराई से अध्ययन कर सटीक मार्गदर्शन दिया। सबसे अच्छी बात यह लगी कि यहाँ हर बात शास्त्रीय आधार पर समझाई जाती है, जिससे विश्वास और बढ़ जाता है।"

— पुष्पराज सिंह

"मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा। इनकी भविष्यवाणियाँ बहुत सटीक थीं और बताए गए उपाय बेहद व्यावहारिक और आसान थे। इन्होंने मेरी बातों को धैर्यपूर्वक सुना और करियर, परिवार एवं भविष्य को लेकर बेहतरीन मार्गदर्शन दिया। प्रामाणिक ज्योतिषीय सलाह के लिए यह सर्वश्रेष्ठ स्थान है।"

— अमित मिश्रा